सुलतानपुर।
दहेज हत्या के मामले में गवाही देने में हीला-हवाली कर रहे सीओ को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज शुक्ला कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए सीओ को न्यायिक कस्टडी में घंटों खड़ा कर दिया। सख्त हिदायत के बाद सीओ का दर्ज किया गया जिरह( न्यायालय में प्रतिपक्षी और वकील के बीच होने वाले सवाल-जवाब)।
दहेज हत्या के मामले में बाराबंकी के सीओ नवीन कुमार सिंह को गवाही देना था। कई पेशी से सीओ गैर हाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने बीते 30 मार्च को मामले के विवेचक सीओ नवीन के खिलाफ 350 की नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस की जानकारी होते ही सीओ नवीन कुमार अदालत पहुंचे। न्यायाधीश ने सीओ को न्यायिक कस्टडी में खड़ा कर दिया। घंटों बीतने के बाद न्यायाधीश के अनुमति से आरोपी के अधिवक्ता सवितोष पाण्डेय ने जिरह किया।
क्या था मामला-
कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे पासिन का पुरवा कोटिया गांव की सुनीता को जला कर मार दिया गया था। मृतका के पिता भोलानाथ ने स्थानीय थाने में 28.01.2016 की घटना दिखाते हुए मृतका के पति राजू, संजय जेठ, सुरसती सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में सीओ नवीन कुमार ने विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में दााखिल किया था।
यह भी पढ़ें:- आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी रहे कर्नल अजय कोठियाल द्वारा हरिद्वार में किया गया एक बैठक आयोजन
