रालोद उत्तराखंड का फिर बढ़ा कुनबा वरिष्ठ सदस्यों को दिए अहम दायित्व

बिल्लू वाल्मीकि को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उदयवीर सिंह को प्रदेश महासचिव, निशान्त चौधरी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं लोकेश सैनी को मिली हरिद्वार जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी

राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी कमेटी में वरिष्ठ नेताओं को दिए अहम दायित्व प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत की उपस्थिति में दर्जनों लोगों को दायित्व दिए गए

पंत ने कहा कि सभी लोग भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधाराओं में चलने के लिए संकल्पित हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में मंत्री आदरणीय जयंती जी के हाथों को मजबूत करेंगे, एवं संगठन का विस्तार करने के लिए इन सभी लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है।
दायित्व मिलने वालों मैं बिल्लू वाल्मीकि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती ज्योति लाम्बा प्रदेश महासचिव, श्री उदयवीर सिंह प्रदेश महासचिव, श्री निशांत चौधरी मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, श्री अरविंद ठाकुर प्रदेश सचिव, श्री मोरध्वज सिंह लोहान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, श्री लोकेश सैनी जिला अध्यक्ष हरिद्वार, श्री विकास शर्मा महानगर अध्यक्ष हरिद्वार, श्रीमती रूपल वत्स महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश को अहम दायित्व दिए गए
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त, प्रदेश संगठन महासचिव अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव आरती जैस्वाल, सचिन प्रमोद डोभाल, जिला अध्यक्ष सुशील मलिक,महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संजय तितोरिया, सिमरन शर्मा, स्वाति, अश्वनी त्यागी, सुनील, राजकुमार, संजीव उपाध्याय, हर्ष त्यागी, अरुन कुमार राजीव शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
