किसानों का नहीं, मोदी सरकार भरोसा : संजय चौधरी
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने लखीमपुर कांड में मारे गए लोगों की अस्थियों का विसर्जन कनखल के सती घाट पर किया। इस मौके पर संजय चौधरी ने कहा की देहरादून एवं उधम सिंह नगर के मारे गए 5 लोगों की अस्थियों का विसर्जन कनखल के सती घाट पर किया गया है। इसके पूर्व हरिद्वार के मारे गए लोगों की अस्थियों का विसर्जन 23 अक्टूबर को हर की पौड़ी घाट पर किया गया था। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान संजय चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है ।उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए किसानों के हितों का शोषण करने में लगी हुई है। किसानों को आंदोलन करते हुए अरसा बीत गया है कई किसानों की जाने भी चली गई लेकिन अभी तक मोदी सरकार ने किसानों की तुम्हें कोई निर्णय नहीं किया है। किसानों का मोदी सरकार से भरोसा उठ गया है। जगतार सिंह बाजवा सदस्य संयुक्त मोर्चा ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी सरकार की नीतियां किसानों के हित में नहीं है। सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सुरेंद्र सिंह खालसा, जिला अध्यक्ष देहरादून ने कहा केंद्र सरकार पर किसानों की हत्या का आरोप है। सरकार के काले कानून के चलते ही किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसलिए केंद्र के मोदी सरकार को किसान विरोधी कानून पर पुनर्विचार करना चाहिए।
सरदार सुखदेव सिंह चौधरी, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित सैनी, शुभम चौधरी, सीपीआई कॉमरेड एम एस वर्मा तालीराम जयपुरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।