हरिद्वार:- किशोरी लाल तांगड़ी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में हरिद्वार सुपर किंग्स ने आरआर पाल देहरादून को 124 रनों से शिकस्त दी। मैच में पूर्व सीनियर क्रिकेटर बॉबी नारंग ने अभिषेक बर्थवाल को मैन ऑफ द मैच, धैर्य को फाइटर ऑफ द मैच और गौरव चौधरी को इंप्रेसिव प्लेयर ऑफ द मैच दिया।
बुधवार को जमालपुर कलां के मैदान पर खेले गए मैच में आरआर पाल देहरादून ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
हरिद्वार सुपर किंग्स ने बनया 317 रन का लक्ष्य
हरिद्वार सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 317 रन बनाए। टीम की तरफ से अभिषेक बर्थवाल ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 103 रन, गौरव चौधरी ने 67 रन, प्रशांत पांडे ने 36 रन, देवांश शर्मा ने 29 रन और दिव्यांशु उनियाल ने 28 रन का योगदान दिया। आरआर पाल की तरफ से एस जुआल ने तीन विकेट लिए। संस्कार मलिक, फरहान, मोहम्मद अयान और सुयश रावत ने 1-1 विकेट लिया।
आरआर पाल देहरादून लक्ष्य से पहले ही आल आउट
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर पाल देहरादून की टीम 36.5 ओवर में 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आरआर पाल की तरफ से धैर्य ने 78 और सागर पासी ने 46 रन बनाए। हरिद्वार सुपर किंग्स की तरफ से विकास भाटी ने 3 विकेट, देवांश शर्मा ने 2 विकेट, अभय क्षेत्री, गौरव चौधरी, शुभम सैनी, शिखर पालीवाल और दिव्यांशु उनियाल ने 1-1 विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग स्वतंत्र कुमार और आदित्य तोमर ने की।
