हरिद्वार।
किसान कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की भाजपा सरकार को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी के नीचे कुचल कर मार दिया उसे माफ नहीं किया जा सकता।

ऐसे भाजपा के मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए एवं उसके पुत्र को तुरंत जेल में डाला जाना चाहिए। किसानों के साथ हमदर्दी जताने गई कांग्रेसी नेत्री प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया जाना सरासर अन्याय है और इसे सहन नहीं किया जाएगा।
आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर कांड के पीड़ित परिजनों को ढाढस देने गई प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने को लेकर कांग्रेसियों में उबाल है। इस कड़ी में किसान कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। निहत्थे आंदोलनकारी किसानों पर केंद्रीय मंत्री के लड़के ने गाड़ी चढ़ा कर हत्या की। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। पूरे देश ने देखा है किस प्रकार से उसने अपनी गाड़ी से बेगुनाह किसानों को रोद डाला। उसके बावजूद ना तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई और ना ही केंद्रीय मंत्री को उसके पद से हटाया गया।
किसानों का दुख दर्द बांटने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी को भी जिस प्रकार से हिरासत में लिया गया है और उनके साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई है। यह भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं कर रही है ।कोई गरीब व आंदोलनकारी किसानों का दुख दर्द बांटने जाए तो यह लोग उसके संग किस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे। दिनेश वालिया कहा कि प्रियंका गांधी को अवैध रूप से हिरासत में रखना भी लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।
आखिर इन्हें महिला से इतना डर क्यों लग रहा है । क्यों नहीं उन्हें घटनास्थल पर दिया गया। जिस प्रकार से सरकार इतना सब ही कर रही है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है प्रियंका गांधी को अवैध रूप से रखने और किसानों की हत्या से स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। किसानों की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भाजपा की दमनकारी नीति का जवाब किसान चुनाव में देंगे। दिनेश वालिया ने कहा कि एक तो तीनों कृषि काले कानून किसानों पर जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं और दूसरा किसानों के अहिंसात्मक आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा के लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए भाजपा को किसानों वह देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
