हरिद्वार।

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया।

 

कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व राज्य मंत्री डॉ.संजय पालीवाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो स्वप्न पंडित नेहरू ने संजोए थे की वर्तमान सरकार ने उसे खंड खंड कर दिया।भारत आजाद होने पर उन्होंने रोजगार के लिए जगह-जगह कारखाने लगाए जिससे लोगों को रोजगार मिला परंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने व सभी कारखाने बंद कराने का कार्य किया जिससे करोड़ों लोग बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ आलोक शर्मा ने विस्तार से पंडित नेहरू  के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि सन 1941 में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।पंडित नेहरू 1947 से लेकर 1962 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने खाद्यान्न व रोजगार को लेकर काफी हद तक देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे भारत में कल कारखाने लगाए तथा आधुनिक तरीके से खेती कराई जिस से भरपूर फसल हो तथा देश आत्मनिर्भर हो सके।

https://ullekhnews.com/?p=11049 पंजाब विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी सोनू सूद की बहन मालविका;खुद के लिए ऐसी कोई योजना नहीं

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कहते हुए शर्म आ रही है कि बाल दिवस है बच्चों को शुरू से ही नशे की आदत डाली जा रही है उनका बचपन छीन लिया गया तथा उनको नशे का आदी बनाया जा रहा है।वर्तमान सरकार इसे रोकने में निरंकुश साबित हुई है।शहर के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर शहर के अंदर शराब के ठेके खोले गए हैं जिससे शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है।

महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू को सन 1955 में भारत रत्न से नवाजा गया।पंडित नेहरू ने आजादी के बाद नए भारत का निर्माण किया। जो कारखाने पंडित नेहरू ने लगाए थे आज उनको बेचा जा रहा है आज देश को गिरवी रखा जा रहा है।जिसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे।

पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी,श्रमिक नेता मुरली मनोहर व पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान बच्चों के विकास की ओर नहीं है सिर्फ अपना विकास चाहती है जितना हो सके देश को लूटो और अपनी जेबे भरो।

मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रवि कशचप,मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तथा कनखल ब्लाक अध्यक्ष सुभम अग्रवाल ने कहा कि पहले स्कूलों में बाल दिवस पर गोष्ठी में होती थी परंतु सब कुछ समाप्त कर दिया गया है तथा इतिहास से भी बाल दिवस का पाठ हटा दिया गया है। जिससे आने वाली पीढ़ी को इतिहास के बारे में मालूम नहीं चलेगा उनको वही पाठ पढ़ाया जा रहा है इनका कोई इतिहास ही नहीं रहा।

कार्यक्रम मे जगतसिंह रावत,बी एस तेजियान,श्रमिक नेता राजबीर चौहान,कैलाश प्रधान दिनेश पुंडीर,अमनगर्ग,संजय सैनी,नवेज अंसारी,राजीव गौड़,बलराम राठौर,ई आकाश बिरला,हरद्वारी लाल,उदित विद्याकुल,शिवम खेवड़िया,शुभम जोशी,नीलम शर्मा,कविता गुप्ता,कपिल पाराशर,विपिन पैवल,अशोक गुप्ता,ओमप्रकाश शर्मा,बलराम गिरी कड़क,पवन शर्मा,नितिन यादव,रोहित नेगी,इंद्रकुमार गौड़,सत्यम शर्मा,किशनलाल,पारस कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *