उत्तराखंड।
उत्तराखंड राज्य में 6 दिसंबर 2021 तक सुहावना मौसम बने रहने की संभावना है कई जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है तो कहीं जगह पर हल्की वर्षा होने की संभावना है राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

राज्य के पिथौरागढ़, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी हो सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर उत्तराखंड के 6 जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।