सहारनपुर।
संवादाता अरविन्द चौहान
बड़गांव क्षेत्र में बारिश से प्रभावित होकर पक्के मकान की कच्ची छत गिर गई। मलबे में दबकर मकान स्वामी वृद्ध की मौत हो गई। मृतक परिवार में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना में एक मकान की कच्ची छत गिरने से काफी सामान मलबे में दब गया। नानक पुत्र रतन 70 वर्षीय अपने मकान में सो रहा था। रविवार की सुबह बरसात के चलते जर्जर मकान की छत भर भराकर नीचे आ गिरी और अंदर सो रहा नानक मलबे के नीचे दब गया। मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर परिजनों ने आस पास के ग्रामीणों की मदद से नानक को गिरी छत के मलबे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

