राजीव शास्त्री
बहादराबाद
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री करेश चंद जयसवाल का सोमवार शाम को निधन हो गया
आज मंगलवात को कनखल श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार करते हुए उनके पुत्र शरद जायसवाल ने मुखाग्नि दी।करेश चंद जायसवाल उन नेताओ में से थे जिन्होंने 90 के दशक में भाजपा को गांव गांव तक पहुचाने में महत्व्पूर्ण भूमिका निभाई थी। करेश चंद जायसवाल ने राम जन्मभूमि आंदोलन को मजबूती थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ , विहिप और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे। यंही नही विभाजन से पूर्व जब हरिद्वार सहारनपुर जिले में आता था। उस समय भी सहारनपुर जिले के भाजपा के जिला मंत्री रहे। जनसंघ के समय भी पार्टी के बड़े नेताओ के साथ कई जेल यात्रा की।रामजन्म भूमि आंदोलन के दौरान अपने साथियो के साथ अयोध्या जाने वाले पहले जत्था का नेतृत्व किया था। एकता यात्रा के दौरान भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के आह्वान पर साथियो सहित जम्मू में जाकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। हरिद्वार में भाजपा द्वारा किये जन आंदोलनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे।77 वर्षीय करेश जायसवाल एक वर्ष पूर्व पत्नी के निधन से उबर नही पाए।उनके बेटे शरद ने बताया कि वह माताजी के निधन के उपरांत काफी परेशान रहते थे। 15 दिन जोली ग्रांट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उनके बेटे इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। मेरठ के नजदीक उनकी तबियत ज्यादा खराब होने से अन्तिम सांस ली। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि करेश चंद जायसवाल उनके मार्गदर्शक थे। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए पूरा जीवन लगा दिया। ऐसे नेता को पार्टी हमेशा याद रखेगी। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने स्वेदन व्यक्त करते हुए कहा कि करेश चंद जायसवाल पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ साथ उनके बहुत अच्छे मित्र थे। उनके साथ पार्टी में काम करने का मोका मिला। करेश चंद सङ्गर्षशील और पार्टी के वफादार सिपाही थे। उनके निधन से पार्टी ने देहात क्षेत्र में अपना एक बडा नेता खो दिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह,वीरेंद्र बोरी,सतीश चौहान,रविन्द्र गुप्ता,विनोद अग्रवाल, कमलेश चौहान,नीरज चौहान,संदीप चौहान,ऋषिपाल सिंह,राजकुमार चौहान सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व गांव के लोग शामिल रहे।
