मॉस्को
यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस की लगातार निंदा हो रही है। दुनिया भर के देश व संस्थाएं रूस के इस कदम का विरोध कर रही हैं। वहीं, रूस में भी कई लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले दिनों रूस में ही पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच एक रूस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक टीवी चैनल के पूरे स्टाफ ने युद्ध के खिलाफ विरोध जताते हुए ऑन एयर इस्तीफा दे दिया है।
खास बात यह है कि, यह इस्तीफा ऑन-एयर शो में दिया गया। एंकर ने लाइव शो में ‘नो टॅ वॉर’ कहने के बाद इस्तीफा दे दिया और पूरा स्टाफ न्यूज रूम से बाहर चला गया। यह घटना तब सामने आई जब रूसी अधिकारियों ने रसियन टीवी चैनल ‘टीवी रेन’ पर युद्ध की कवरेज दिखाने की रोक लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना आखिरी लिबरल रूसी न्यूज टेलीविजन चैनल ‘टीवी रेन’ में हुई। चैनल को रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के कवरेज को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद प्रबंधन ने चैनल के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया था। न्यूज चैनल के पूरे स्टाफ ने अपने आखिरी प्रसारण में ‘No To War’ घोषित करने की बात कहते हुए ऑन एयर इस्तीफा दे दिया।
Meanwhile TVRain, the last independent media outlet operating in Russia, has shut down — here's the last few minutes of its broadcast, poorly Google Translated. It then cut to Swan Lake, which has particular relevance: https://t.co/XXtUHroZkt pic.twitter.com/Iq7HSal7FW
— Timothy Burke (@bubbaprog) March 3, 2022
चैनल के संस्थापकों में से एक नतालिया सिंधेवा ने अपने अंतिम प्रसारण के दौरान लाइव शो में नो टू वॉर कहा। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने स्टूडियो से वॉक आउट करते हुए इस्तीफा दे दिया। चैनल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि, उसने शो को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।
रसियन टीवी चैनल में सामूहिक इस्तीफे के बाद स्वान लेक बैले डांस का वीडियो चलाया। इस वीडियो को 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस के सरकारी टीवी चैलनों पर दिखाया गया था।
इसके अलावा रूस में एक नया कानून पारित किया गया। इस कानून के मुताबिक, सेना के खिलाफ गलत खबर प्रकाशित करने या प्रसारित करने पर 15 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस कानून पर हस्ताक्षर भी कर दिए।
ये भी पढ़े:- यूक्रेन में फंसे सहारनपुर जिले के छात्रों की लिस्ट
