उत्तर प्रदेश।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पहड़िया मंडी में बने स्ट्रांग रूम के अलावा खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से ईवीएम मशीनों को यूपी कॉलेज ले जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दक्षिणी विधानसभा की ईवीएम को बदला जा रहा है। वह पहड़िया मंडी में गाड़ी रोककर हंगामा करने लगे और धरने पर बैठ गए। सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे को सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी वाराणसी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने EVM को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें बड़ी संख्या में EVM के पकड़े जाने का आरोप लगाया गया है। ईवीएम के पकड़े जाने का ये वीडियो वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट का बताया जा रहा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, चोर चोरी से जाए, हेरा-फेरी से न जाए. योगी सरकार अभी भी ईवीएम। मशीन की हेरा-फेरी कर जनादेश पर डकैती डालना चाहती है। अब समझ में आया कि सूपड़ा साफ होने के बाद भी बीजेपी सरकार बनाने का दम्भ क्यों भर रही है। ईवीएम मशीन से भरी डीसीएम का वीडियो शिवपुर विधानसभा, वाराणसी। ‘
चोर चोरी से जाए, हेरा-फेरी से न जाए।
योगी सरकार अभी भी ई.वी.एम. मशीन की हेरा-फेरी कर जनादेश पर डकैती डालना चाहती है। अब समझ में आया कि सूपड़ा साफ होने के बाद भी भाजपा, सरकार बनाने का दम्भ क्यों भर रही है।
ईवीएम मशीन से भरी डीसीएम का वीडियो शिवपुर विधानसभा, वाराणसी।@ECISVEEP pic.twitter.com/FBWgaSysUy— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) March 8, 2022