उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जिस तरह के नतीजे और बढ़त भाजपा ने बना रखा है उससे उनकी सरकार बनना लगभग तय है।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।

सोमेष्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 4940 वोट से जीतीं, उन्हें कुल 25260 वोट मिले। कांग्रेस राजेन्द्र बरकोटी-20320, उपपा किरन आर्या- 412 पीपीआडी दिनेश चंद्र- 149, सपा बलवंत आर्या- 88,आप हरीश चंद्र 567, निर्दलीय गोविंद लाल 192, मधुबाला 716, नोटा-995।

हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता राकेश को 44666 वोट मिले। वही उनके  देवर बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को39858 वोट मिले। ममता राकेश ने सुबोध राकेश को 4808 वोट से हराया।

पोस्टल बैलेट में श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत ने गोदियाल पर बढ़त बनाई।

केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत 7544 वोट से जीते। आधिकारिक घोषणा होना बाकी। शैलारानी को 20678 मत मिले हैं। जबकि निर्दलीय कुलदीप रावत को 13134 और कांग्रेस के मनोज रावत को 12 हजार से अधिक मत मिले हैं। भाजपा के सुरेश गढ़िया 4046 वोटों से कांग्रेस के ललित फर्स्वाण को हराकर चुनाव जीत चुके हैं। जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

अल्मोड़ा सीट पर भाजपा कांग्रेस में रोचक मुकाबला, 11वें राउंड तक भाजपा को 794 वोट की बढ़त, 2 राउंड शेष। आखिरी में पोस्टल बैलेट साबित हो सकते हैं निर्णायक।

डोईवाला सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिज भूषण गैरोला ने कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र जोशी को 28891 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी को 64158 और कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र गिन्नी को 35267 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *