उत्तराखंड में सीएम पर सस्पेंस खत्म हुआ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी बतौर पर्वेक्षक मौजूद रहे। ये दोनों नेता आज एक विशेष प्लेन से देहरादून पहुंचे।

धामी को नेता चुने जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि,” मैं पुष्कर धामी को बधाई देता हूं और मुझे  विश्वास है कि उत्तराखंड इनके नेतृत्व में प्रगति करेगा। धामी सरकार चला चुके हैं। इन्हें सरकार चलाने का अनुभव है।”

वहीं यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ”उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उत्तराखंड बीजेपी विधायक दल का नेता पुनः चुने जाने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं !”

बता दें कि उत्तराखंड में बीजेपी ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसे दूर करने के लिए बीजेपी में शीर्ष स्तर पर मंथन चला।

यह भी पढ़ें:- ब्रेकिंग न्यूज़ गौला बैराज में डूबने से चौकी इंचार्ज की मौत; नहाने गए थे काठगोदाम चौकी इंचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *