देहरादून।
उत्तराखंड में भी अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के चुनाव में जो पार्टी को जीत मिली है, उसमें केंद्रीय योजनाओं और प्रधानमंत्री की अहम भूमिका रही है, इसलिए मैं उनका आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह नहीं, लेकिन राज्य में अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। अवैध निर्माणों को हटाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे और राज्य में चल रही विकास योजनाओं पर वार्ता करेंगे कि कैसे काम को आगे बढ़ाना है।
यह भी पढ़ें:- कैम्प कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन
