क्रधरपुर प्रखंड में एक पिता ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदे से लटक गया। बताया जा रहा है ऐसा करने से पहले व्यक्ति ने अपने ससुर को फोन किया था।

चाईबासा: चक्रधरपुर प्रखंड के असनतलिया पंचायत के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटी।

जहां देर रात एक पिता ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:👉नाबालिग लड़की से यौन शौषण के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार


मरने से पहले ससुर को किया था फोन: जानकारी के मुताबिक,  असनतलिया पंचायत के इंदकाटा गांव में 35 वर्षीय मुकेश महतो अपनी पत्नी संजू महतो और दो बच्चों के साथ रहता था। मुकेश महतो और संजू महतो को एक बेटा और एक बेटी थी। बेटे की उम्र 12 साल और बेटी की उम्र 9 साल थी। रात को भोजन करने के बाद मुकेश महतो ने अपने ससुर को फोन कर कहा कि मैं दोनों बच्चों को मारकर खुद को फांसी लगा रहा हूं। सुबह आकर लाश देख लेना और अपने बेटी को ले जाना। बताया जा रहा है उसके बाद मुकेश महतो ने अपने दोनों बच्चों के गोद में उठाया, कमरे के अंदर ले गया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी पर लटक गया।




जांच कर रही पुलिस:  परिजनों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना में दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वही इस घटना की खबर मिलते ही आसपास गांव से भी सैकड़ों की संख्या में लोग इंदकाटा गांव पहुंचे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरी घटना के पीछे क्या कारण है इसका पता नहीं चल पाया है। पुसिल मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *