रिपोर्ट- एसडी गौतम।
नागल।

        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूरज रॉय व क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गौतम के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस ने दो गोकशो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार सांय करीब पौने छः बजे पंडोली रोड पर गोकशी की तैयारी करते समय गौवंश व गोकशी के उपकरणों समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।



गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जहांगीर पुत्र मीरहसन व मशरूर पुत्र इकबाल निवासी ग्राम पंडोली थाना नागल जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेश सिंह, राजीव पंवार, सुनील राणा, संदीप अधाना, चिराग बंसल व शक्ति सिंह आदि साथ रहे। वही वारंटी व संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश में चलाए जा रहे अभियान में थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी संदीप कुमार पुत्र कीमती को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा व कांस्टेबल प्रमोद कुमार रहे।

ये भी पढ़े: 👉डी पी एस दौलतपुर में ए आर टी ओ हरिद्वार एवम् हरिद्वार पुलिस द्वारा बच्चो को दी गई कानून की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *