सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं। इन वायरल वीडियोज में आपने तोतों के वीडियोज भी देखे होंगे। तोता एक बहुत ही सुंदर और बुद्धिमान पक्षी है।

कई लोग अपने घरों में तोते पालते हैं। कई तोते इंसानों की तरह बोलते भी हैं। इस तरह के कई वीडियो पहले सामने आ चुके हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तोते को इंसानों की तरह बात करते हुए देखा जा सकता है।

तोते ने की चाय की डिमांड।
आपने देखा होगा कि तोते कई तरह की आवाजें निकालते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप मोहित हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा तोता एक विदेशी तोता है, जो हिंदी में बात करता है। वीडियो में यह तोता एक महिला को मम्मी कहकर संबोधित कर रहा है। साथ ही यह तोता महिला से चाय की डिमांड भी कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



मम्मी कहकर लगाई आवाज
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह तोता लाल रंग का है और इसके पंख हरे रंग के हैं। यह दिखने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। यह तोता वीडियो में हिंदी में बात करता नजर आ रहा है। वीडियो में तोता एक महिला को मम्मी और मां कहकर संबोधित कर रहा है और साथ ही चाय मांग रहा है। महिला भी तोते की आवाज पर बाहर आती है और उससे बातें करती हैं। दोनों के बीच की बातचीत लोगों के दिलों को छू रहा है। बता दें कि इस तरह के तोते इंडोनेशिया में पाए जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तोता महिला को बुलाता है वो कहती है, ‘आई बेटा आई। चाय ला रही हूं।’ साथ ही महिला ने कहा, ‘इतना सोना बेटा किसी का नहीं जितना मम्मी का ये बेटा है।’ इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस ऑफिसर दिपांशु काबरा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा,’बात करने का अलग ही मजा होता है, जब कोई इतनी आत्मीयता से संवाद करता है। यह खूबसूरत और मासूम वार्तालाप सुनकर लगता है काश हम सभी जीवों से ऐसे ही बात कर सकते।

ये भी पढ़े: 👉महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज व स्वामी अमृतानंद ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी भविष्य की योजनाओं को किया व्यक्त ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *