देहरादून।

 पुष्पक ज्योति, IG SDRF आज अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने  पुष्पक ज्योति द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्याे की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। अन्त में पुष्पक ज्योति ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वह अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके।   अशोक कुमार IPS, DGP  द्वारा  पुष्पक ज्योति को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

 

पुष्पक ज्योति वर्ष 1989 में प्रान्तीय पुलिस सेवा जॉइन करने के उपरान्त कानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, इलाहाबाद, अलीगढ़ जैसे अतिसंवेदनशील जनपदों में नियुक्त रहकर अपना अतुल्य योगदान दिया गया। आप दिनांक 18-03-2009 को भारतीय पुलिस सेवा में इंडक्शन हुये तथा भारत सरकार द्वारा आपको वर्ष 2001 बैच आवंटित किया गया। आप वर्ष 2015 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने के उपरान्त जनपद देहरादून के प्रभारी एवं गढ़वाल परिक्षेत्र में नियुक्त रहे तथा वर्ष 2019 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं मुख्यालय के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे। भारत सरकार द्वारा आपकी सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2012 में पुलिस पदक तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए वर्ष 2019 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

 

 

ये भी पढ़े: 👉उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर महाराष्ट्र के यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित तीन की मौत; 10 घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *