उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात करीब 10 बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट, स्यानाचट्टी के पास एक यात्री मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन मे चालक सहित 13 लोग सवार थे. जिसमें से चालक सहित 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल है। बाकी 10 घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में 108 एम्बुलेंस के माध्यम भेजकर भर्ती करवाया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री वाहन यमुनोत्री से बड़कोट की ओर आ रहा था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट से पुलिस, SDRF राहत बचाव के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। रात्रि होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू कार्य मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट स्यानाचट्टी के रात करीब 10 बजे एक यात्री मैक्स वाहन लगभग 150 मीटर खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ. वाहन में 9 व्यक्ति तथा 4 बच्चों सहित कुल 13 लोग सवार थे. जिसमें सवार व्यक्तियों में से 2 पुरुष तथा 1 महिला यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और 10 व्यक्ति घायल हुए हैं. उक्त घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडकोट में उपचार हेतु लाया गया है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव भेजा गया है। उक्त वाहन यमुनोत्री धाम से वापस बडकोट की तरफ आ रहा था।