हरिद्वार।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा है कि संत परंपरा भारत को महान बनाती है और अखाड़ों की गौरवशाली परंपरा विश्व विख्यात हैं। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल शिक्षा सेवा के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी अपनी सहभागिता निभाकर समाज कल्याण में अपना योगदान प्रदान कर रहा है।

जोकि सभी के लिए प्रेरणादायक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की छावनी में गरीब निराश्रित लोगों की सेवा के लिए निर्मल चिकित्सालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर ही थी। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने संत समाज के साथ दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रुप से रिबन काटकर निर्मल चिकित्सालय का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए समर्पित रहता है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज वयोवृद्ध अवस्था में भी सेवा प्रकल्पों में निरंतर बढ़ोतरी कर अखाड़े को उन्नति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोरोना काल में भी निर्मल अखाड़े द्वारा छावनी में मरीजों के लिए 200 बेड का हॉस्पिटल निःशुल्क रूप से तैयार किया गया था और आज स्थाई रूप से हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया है। हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सेवा और परोपकार को ही समर्पित रहता है और जब जब भी देश पर कोई विपत्ति आई है तो संत समाज देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहा है और अग्रणी भूमिका निभाकर राष्ट्र की सेवा में अपना सहयोग प्रदान किया है। नर सेवा ही नारायण सेवा के समान है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल सेवा के पुनीत कार्य कर रहा है। सभी संत महापुरुष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की दीर्घायु की कामना करते हैं। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संतो के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति का जीवन संवर जाता है और जब संतों की कृपा होती है। व्यक्ति का कल्याण अवश्य होता है। 

ये भी पढ़े: 👉श्री रामभक्त बालाजी प्रार्थना धाम ट्रस्ट की ओर से बालाजी व अन्य दरबारों की स्थापना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *