मोः जावेद मलिक
रुड़की प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने भाजपा के नगर विधायक विधायक प्रदीप बत्रा पर आरोप लगाते हुए कहा है भाजपा के विधायक ओर भाजपा संगठन के लोग जातीय विभाजन करने का कार्य कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा की मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्काशित करके भाजपा सिर्फ दिखावा कर रही है। भाजपा संगठन आने वाले समय में मेयर गौरव गोयल को क्लीन चिट देकर फिर से पार्टी में सम्मिलित कर लेगी ये बात कही।
उन्होंने कहा की जब रूडकी नगर निगम के मेयर ढाई साल से लगभग सरकार में रहकर कार्य कर रहे थे और उन पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है तब पार्टी ने उन्हें पार्टी से बहार क्यो नही किया। अब पार्टी अपनी छवि को बचाने के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सचिन गुप्ता ने कहा है की मेयर गौरव गोयल को अब उनकी पार्टी ने 25 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया । और उन्होंने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। उन्होंने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार को चाहिए की मेयर गौरव गोयल को निलंबित कर उसी प्रकार कारवाई करनी चाहिए
जिस तरह से कांग्रेस के मेयर यशपाल राणा पर की गई थी और उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया था। जबकी मेयर यशपाल राणा की कोई सुनवाई भी नही की गई थी।