हरिद्वार
राजकुमार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर में उस्मान एवं उसके साथी द्वारा अपने घेर में बिना लाइसेंस के अवैध पशु कटान किया जा रहा है इस सूचना पर उप निरीक्षक आशीष कुमार द्वारा टीम के साथ दबिश दी गई तो मौके से दो अभियुक्त गण उस्मान पुत्र नजीर व अनवेज पुत्र याकूब निवासी गण मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक काले रंग का भैंस वंशीय पशु गर्दन कटा हुआ वजन लगभग 210 किलोग्राम व अवैध पशु कटान उपकरण दो लोहे की छुरी एक कुल्हाड़ी एक लोहे का सुआ बरामद हुए मौके पर पहुंच चिकित्सक को बुलाकर उक्त बरामद अवैध पशु मांस का मेडिकल करवाया गया तथा उपरोक्त दोनों अभियुक्त गण के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है
*बरामदगी*
————————-
1:- पशु मांस 210 किग्रा लगभग।
2:- चार पशु खुर, एक पशु सिर।
3:- दो लोहे की छुरी।
4:- एक का सुआ।
5:- एक कुल्हाड़ी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
———————–
1:- उस्मान पुत्र नजीर उम्र 32 वर्ष।
2:- अनवेज पुत्र याकूब उम्र 22 वर्ष निवासीगण मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर, हरिद्वार
*गोवंश टीम का विवरण:-*
—————————–
1:- उ0नि0 आशीष कुमार ।
2:- का0 1306 राजेंद्र।
3:- का0 874 प्रवीण खत्री।
4:- का0 199 प्रवीण कुमार।
5:- का0 745 कुलदीप।
