बागेश्वर:

तय समय मे व्यवस्था सुचारू करने का नियम हवा हवाई।

. व्यवस्था संचालन में देरी के लिए कही पर्याप्त साधनों का अभाव नही होना तो नही कारण। खामियाजा भुगत रहे है उपभोक्ता।

.नाकुरी क्षेत्र और अमस्यारीकोट न्याय पंचायत के दर्जनों गांव अंधेरे में।

. चौबीस घण्टे बीतने के बाद भी सुध नही लिए जाने से उपभोक्ताओं में रोष।

. उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

.रात भर क्षेत्रवासियों ने अंधरे में काटी रात।

बागेश्वर जिला मुख्यालय से सटे अमस्यारीकोट न्याय पंचायत के दर्जनों गाँव और दुग नाकुरी के कई गाँवो में विद्युत आपूर्ति नही हो पा रही है।विजली के अभाव में उपभोक्ता चौबीस घण्टे से अंधरे में है। शुक्रवार सुबह से अमसारीकोट न्याय पंचायत के अमसारीकोट, जौलकाण्डे,लेटी, फल्याटी,धारी,चौहना,डोबा में बिजली आपूर्ति बंद है,

वही नाकुरी क्षेत्र में पचार क्षेत्र में भी विद्युत सेवा लड़खड़ाई है।जौलकांडे के , उपप्रधान नैना लोहनी, पूर्व प्रधान दरवान सिंह बिष्ट,गोविन्द सिंह,नरेश उप्रेती,विनोद टँगड़िया,शिक्षक नेता कैलाश अंडोला, देवेंद्र पांडे,गीता पांडेय,रमेश परिहार,डुंगरगाव प्रधान ललित सिंह ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

  

वही पिटकुल इकाई संचालित होने के बाद भी उपभोक्ताओं को अंधरे में रखने का आरोप लगाया।विद्युत व्यवस्था बाधित होने से क्षेत्र के लोगों के मोबाइल भी शो पीस बनकर रह गए है। वही कर्षि कार्य के लिए विद्युत मशीनरी उपकरण भी शो पीस बन गए है। वही उपभोक्ताओं ने विभाग पर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को समय से दुरुस्त करने में लेटलतीफी करने का आरोप लगाया।

          

वही खराब मौसम में आवश्यक सेवाओ को दुरूस्त करने के लिए मजदूरों विद्युत लाइनों में कार्य करने के लिए पर्याप्त आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था होती है।जिससे कि आवश्यक सेवाओं को समय से ठीक किया जा सके।इसके बाद भी तय समय में विद्युत सेवाएं बहाल नही हो पाने से उपभोक्ताओं में रोष है।

वही ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि द्वारिकाछीना में विद्युत पोल गिरने से विद्युत सेवा बाधित हुई है।बरसात के चलते विद्युत व्यवस्था सुचारू करने में देरी हुई है। मौसम सुधरते ही विद्युत लाइन ठीक कर विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी। 

बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट।

डीजीपी हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *