शाम 6:00 बजे तक लगभग 3:80 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके है
हरिद्वार:
राजकुमार
मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा में डुबकी के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, कड़ाके की ठंड होने पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर मकर संक्रांति स्नान की तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया था।
सूर्य के उत्तरायण होने पर देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई है।
इस बार भी मकर संक्रांति की डुबकी दो दिन लगेगी। शनिवार की रात सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, स्नान सुबह से ही आरंभ हो जाएगा। लेकिन, पुण्यकाल की मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे। शनिवार की रात 8:44 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास उतर जाएगा।
उदया तिथि की मान्यता के क्रम में पुण्यकाल रविवार की सुबह से शाम तक रहेगा। लेकिन संगम पर डुबकी शनिवार को ही लगने लगेगी। सूर्य के उत्तरायण होने से पहले मकर संक्रांति स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला पहुंच गया था। मकर संक्रांति के स्नान के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं
