मुजफ्फरनगर।
चरथावल में भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय पर 43वें स्थापना दिवस भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष गर्ग के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को विस्तार के साथ वर्णन किया।गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों की हितैषी है।भाजपा सरकार में बहन बेटियों को सम्मान मिला है वहीं इसके साथ साथ भाजपा ने महिलाओं के सम्मान के लिये अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित कर रखी है। इन योजनाओं से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिये हौंसला बढाया है। देश व प्रदेश कीभाजपा सरकार में किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान भी समय समय पर किया जा रहा है।
भाजपा की लोकप्रियता से व्याकुल विपक्षी खेमें में बैचेनी बढी हुई है।योगी मोदी की लोकप्रियता विदेशों में बढी हुई है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को कहा कि भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करे। सभी कार्यकर्त्ता संगठित होकर देश व समाज हित में काम करे। सभी वर्गों को साथ लेकर एवं उनके विकास के लिये पहल करे।इस मौके पर मनीष गर्ग, लवी गर्ग, राधेश्याम,आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
इंटरनेशनल मैगजीन मेन फेस अमन सिखोला बने S.S collaction brand के ब्रांड एंबेसडर
