देहरादून।
देर रात सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों को पकड़ा। इन में पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस दौरान रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात एक रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। सहसपुर थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि, छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
रामकथा आत्मसात करने से ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन संभव : बाबा हरिदास
