राजकुमार

ज्वालापुर क्षेत्र मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रेल चौकी पुलिस कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।

                                                                                             

नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद
हो सके

रक्तदान शिविर में रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल संजय रावत, कांस्टेबल अमित गॉड, कांस्टेबल राजेश बिष्ट ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लिया

पंजाब: टाइम्स नाऊ-नवभारत की संवादाता भावना कुमारी की गिरफ्तारी पर NUJI राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी ने की कड़ी निंदा,मामला वापस न लेने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *