हरिद्वार।

तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के अंतरराष्ट्रीय संत एवं शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट हरिद्वार के संस्थापक स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व 30 मई, दिन मंगलवार को मनाया जायेगा। हालांकि दशमी तिथि का आगमन 29 मई 2023, दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर – 30 मई 2023 को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। इस वर्ष गंगा दशहरा पर शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में स्नान दान का विशेष महत्व रहेगा। इसलिए इस बार गंगा दशहरा को बेहद खास माना जा रहा है।

स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि 30 मई को गंगा दशहरा वाले दिन रवि और सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा इसी दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के गोचर से इस दिन धन योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति में गंगा दशहरा की पूजा और स्नान-दान का कई गुना फल देंगी। स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि गंगा दशहरा 2023 शुभ योग बन रहे हैं। जिनमें चर (सामान्य) – सुबह 08 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। लाभ (उन्नति) का मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। अमृत (सर्वोत्तम) मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। उन्होंने कहा कि रवि योग – पूरे दिन होगा।

सिद्धि योग – 29 मई 2023, रात 09 बजकर 01 मिनट से 30 मई 2023, रात 08 बजकर 55 मिनट तक धन योग – पंचांग के अनुसार इसी दिन शुक्र ग्रह के कर्क राशि में गोचर से धन योग बनेगा। जैसा कि धन योग अपने नाम स्वरूप धन लाभ भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा 31 में को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा।

एम आर एफ सेंटर पर 2 वर्षों से लटका हुआ है ताला नगर वासियों को कैसे मिले कूड़े से निजात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *