मुंबई: 

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ सरेआम एक खूनी वारदात से हड़कंप मच गया है। यहां एक चलते ऑटो में मामूली बात पर गुस्सा हुए प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद उसने स्वयं खुदखुशी का प्रयास भी किया। हालांकि पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड के पीछे का कारण भी सामने आया है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि साकीनाका क्षेत्र के खैरानी रोड पर एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक 30 वर्षीय महिला की उसके प्रेमी द्वारा एक ऑटो के भीतर क़त्ल कर दिया गया। कहा जा रहा है प्रेमी युगल ऑटो में सफर कर रहा था। मृतक महिला की पहचान संघर्ष नगर चांदीवाली निवासी 30 वर्षीय पंचशीला अशोक जामदार के तौर पर हुई है। ऑटो में यात्रा के चलते उसकी और अपराधी के बीच मामूली बात पर लड़ाई हो गई थी, इस बीच गुस्साए प्रेमी में सनक सवार हुई तथा उसने धारदार हथियार से प्रेमिका का गला रेत दिया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अपराधी की पहचान दीपक बोरसे के रूप में की है।

मुंबई पुलिस ने बताया, ऑटो चालक उस समय डर गया जब दीपक ने महिला का क़त्ल कर दिया। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, वह मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा। हालांकि उसके भागने का प्रयास नाकाम हुआ। साकीनाका पुलिस अफसरों ने बताया, अपराधी ने खुदखुशी का असफल प्रयास भी किया। उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने दीपक बोरसे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जो हत्या से संबंधित है। आगे की तहकीकात चल रही है।

शराब के अवैध भण्डार पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *