मेरठ/ परीक्षितगढ़

संवाददाता विवेक त्यागी

परीक्षितगढ़ नगर में रजवाड़ा फार्म हाउस में हिंदू महापंचायत दूसरे राष्ट्रीय स्तरीय सनातन धर्म संज्ञान का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों को धर्म व संस्कार से जीवन व्यतीत करने का आग्रह किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ मंत्रोच्चारण एवं आहुति देकर किया मुख्य अतिथि स्वामी गिरिराज नंद गिरी ने कहा कि हम सब लोगों को हिंदू धर्म के संस्कारों में रहकर चल सभी धर्म आगे बढ़ाएं यदि कोई धार्मिक लोगों का उत्पीड़न करता है उसके लिए एकजुट होकर आपसी भाईचारा के साथ निपटाए ताकि देश में सभी धर्म के लोग रह सके। 

स्वामी माधवानंद ने कहा कि हिंदू धर्म को बढ़ाने के लिए लोगों को आगे आकर इसका प्रयास करना चाहिए कार्यक्रम के संयोजक यदि सूर्यानंद नारायण गिरी ने कार्यक्रम में आए संतों का तिलक कर माला पहना कर सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत हेमगिरि व संचालक कन्या वैदिक गुरुकुल दबथला आचार्य प्रमोद कुमार ने किया इस दौरान स्वामी विजय गिरी स्वामी विज्ञान परमानंद पुरी मोहनदास सचिन गिरी महेंद्र गिरी अजय गिरी गोकुल गिरी आनंद गिरि बाबा रूप दास गजानंद ब्रह्मचारी राजेंद्र नाथ विनोद पंकज राम अवतार रोहित प्रधान आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे। 

 

      

शराब माफियाओं पर S.I खेमेंद्र गंगवार का प्रहार, चार्ज संभालते ही शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *