उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने राइस मिल्स पर की छापेमारी।
बहादराबाद स्थित प्रेम राइस मिल्स पर की छापेमारी,
अवैध तरीके से ख़रीद फरोख्त कर सरकारी राशन को लगाया जा रहा था ठिकाने।
लंबे समय से अवैध गतिविधियों की मिल रही थी शिकायत।
राइस मिल को सीज कर दिया गया है।
छापेमारी के दौरान करीब 650 कुंतल चावल भी किये बरामद,
सरकारी राशन को इधर से उधर कर रहे थे मिल्स के कर्मचारी।
उप जिलाधिकारी जयवीर सिंह ने सरकारी राशन को खरीद फरोख्त कर इधर से उधर करने वाले मिल्स कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेश।
कार्यवाही के दौरान स्थल पर राजस्व उप निरीक्षक देवेश घिल्डियाल, आशीष ममगाई, मंडी निरीक्षक देवेंद्र कुमार त्यागी, मंडी सहायक अजय आदि उपस्थित रहे।
