खेतों में धान की कटाई करती नजर आ रही है। एक डीएम हैं। अक्सर देखा जाता है कि आम जनता की अफसरों तक आसानी से पहुंच नहीं हो पाती। कम्युनिकेशन के अभाव में लोग अफसर के पास जाने से कतराते हैं।

मगर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की जिलाधिकारी गांव की महिलाओं के साथ धान की रोपाई भी करती हैं और फसल पक जाने के बाद कटाई के लिए भी गांव में जाती हैं।

वही इस साल जून के महीने में जब धान की रोपाई की जा रही थी तब डीएम अनुराधा पाल खेतों में दिखी थी और अब वह फसल काटती ही नजर आयी। इतना ही नहीं वह खेती से जुड़े कामों को बच्चों के साथ करती हुई दिखाई दी।

अपने जिले की जिलाधिकारी को अपने साथ धान काटते हुए देखकर गांव की महिलाएं बेहद खुश नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि डीएम अनुराधा पाल धान की क्रॉप कटिंग और निरिक्षण के कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच गई थी और उनका धान काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *