मेरठ
विवेक त्यागी
करवाचौथ के मौके पर पत्नी पति के जीजा संग फरार हो गई, जबकि एक दिन पहले ही पति ने पत्नी को करवाचौथ की शॉपिंग कराई थी।
करवाचौथ पर पत्नी फरार पति ने अपनी बहन के साथ जाकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने पत्नी को ढूंढ कर लाने का आश्वासन दिया है।
आरोप है कि पत्नी घर के जेवरात और 16 महीने के बच्चे को भी अपने साथ ले गई है।
अशोक ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी और शादी के बाद से ही जीजा का घर में आना जाना शुरु हो गया था। इस बीच पत्नी और जीजा में प्रेम पनप गया और दोनों फरार हो गए।
अशोक ने पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं ये भी आरोप है कि पत्नी घर के जेवरात, नगदी और 16 महीने का बच्चा भी अपने साथ ले गई है। अशोक ने बताया कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
