पौड़ी:-
पिछले वर्ष 07.12.2022 को आशुतोष नेगी, निवासी पौड़ी गढवाल द्वारा कोतवाली पौड़ी में मुख्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अवैध रूप में नियुक्ति करवाने व अर्द्ध शासकीय विद्यालय में शिक्षकों व कर्मचारियों के अनुमोदन करने हेतु रुपयों की मांग करने के खिलाफ भ्रष्टाचार अधि0 बनाम मदन सिंह रावत आदि पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
गौरतलब है कि पूर्व शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत शिक्षा निदेशालय देहरादून से 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए। रावत की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस में पूर्व में भारी राजनीतिक दबाव था जिसके चलते भ्रष्टाचार में संलिप्तता प्रमाणित होने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। लेकिन हाईकोर्ट के सख्त रवैए व आशुतोष नेगी के लगातार संघर्ष के चलते एक भ्रष्ट अधिकारी को उसकी पद की गरिमा का दुरूपयोग करने का परिणाम भुगतना पड़ ही गया।
भ्रष्टाचार में गिरफ्तार मदन सिंह (उम्र 60 वर्ष) को पुलिस ने बिन्दाल पुल,देहरादून के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
नाम पता अभियुक्तः-
मदन सिंह रावत (उम्र 60 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री इन्द्र सिंह रावत,
