मेरठ/ परीक्षितगढ़

संवाददाता विवेक त्यागी

परीक्षितगढ़ नगर में चल रहे परीक्षितगढ़ महोत्सव में बाल रामलीला का आयोजन किया गया।  जिसमें बच्चों ने भगवान राम के जीवन को मंच पर साकार कर दिया। 

बच्चों ने सिया राम विवाह, परशुराम संवाद,राम हनुमान मिलाप आदि का मंचन किया। 

समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि बच्चो द्वारा भगवान राम की लीला का यह आयोजन 26 जनवरी तक चलेगा।  जिसमे श्री राम मारुति नंदन के अनेक रूप में दर्शन होंगे। 

रामलीला मंच का संचालन पूनम रुहेला, स्वाति चौधरी व अनुराधा शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर कवयित्री रामकुमारी ने भगवान राम की कविता से तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में अनिता गोस्वामी, अंशु मालिक, रजनी अग्रवाल, मोहिनी वर्मा, रेखा देवी,नंदनी रुहेला, सुषमा,राजेश देवी, कृष्ण गोपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा,गौरव त्यागी,राम अवतार नागर, कपिल यादव , कुलदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *