चंडीगढ़

PGI चंडीगढ़ में एडमिट  91 साल के फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। सूत्रों ने बताया कि उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था, जिसके बाद मिल्खा सिंह को आइसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।

बता दें कि कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद मिल्खा सिंह को 31 मई मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद वह सेक्टर -8 स्थित अपने आवास पर कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आराम कर रहे थे।

तीन जून को अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई और ऑक्सीजन सिर्फ गिरने के बाद उन्हें PGI के कोविड अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। बता दें 17 मई को मिल्खा सिंह की कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आई थी।

पूर्व वॉलीबॉल प्लेयर व पद्मश्री मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट हैं। छह दिन पहले उनकी सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें नार्मल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों की सभी कोशिशों  के बाद भी उनकी मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता लगातार बढ़ती जा रही थी। डॉक्टरों की माने तो सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार निगाह रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *