दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगह पारा 45 के पार पहुंच गया है। दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। आईएमडी के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में लू का दौर जारी रह सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली के नजफगढ़ में 47 के पार पहुंचा तापमान

19 मई को काफी गर्म दिन रहा। नजफगढ़ में 47.8°C, मुंगेशपुर में 47.7°C, पीतमपुरा में 47°C दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और गुजरात में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

देशभर के इलाकों में कितना पहुंचा तापमान ?

  • नजफगढ़ में 47.8°
  • आगरा ताज 47.7°C
  • गंगानगर(राजस्थान) 46.7°C
  • भटिंडा (पंजाब) 46.4°C
  • सुरेंद्रनगर (गुजरात) 45.3°C
  • बक्सर (बिहार) 44.9°C
  • ऊना (हिमाचल प्रदेश) 44.4°C

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *