जम्मू राजौरी मार्ग पर एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों के मरने की आशंका है व कई अन्य घायल हैं। मौजूदा समय में बचाव कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला जा रहा है। घायलों को चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोग जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किए गए हैं।  जम्मू राजौरी मार्ग पर एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या 21 हो गई है। वहीं 40 घायल जम्मू मेडिकल कॉलेज में लाए गए हैं। अखनूर के अस्पताल में भी कुछ घायल हैं। इससे स्पष्ट है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और ओवरलोडिंग भी संतुलन बिगड़ने का कारण हो सकता है। घायलों को चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोग जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने बताया कि दुर्घटना जिले के चौकी चौरा इलाके में तंगली मोड़ पर हुई। उन्होंने बताया कि बस लगभग 150 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 21 लोग हताहत हुए हैं जबकि 40 घायल हो गए। वाहन तीर्थयात्रियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोरी क्षेत्र में ले जा रहा था। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि हादसा राजौरी जिले में हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया है। साथ ही घायलों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *