उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है।
अजय टम्टा आगे
अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा संसदीय सीट के बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 39405 मतों से आगे चल रहे हैं। 13वे राउंड तक इन दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 71380 और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 31975 मत मिले हैं।
03:43 PM, 04-JUN-2024
सितारगंज में कुल दस चरणों की गिनती खत्म
सितारगंज में कुल दस चरणों की गिनती खत्म हो गई और बीजेपी के अजय भट्ट को 29871 वोटों की बढ़त मिली है।
03:27 PM, 04-JUN-2024
पार्टी कार्यालय पहुंचे सीएम धामी
पांचों सीटों पर जीत की ओर अग्रसर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया गया। नतीजों के बीच सीएम धामी भी पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका मुंह मीठा कराया।
03:23 PM, 04-JUN-2024
11वें चरण के मतगणना जारी- अनिल बलूनी आगे
चमोली:
11वें चरण के मतगणना परिणाम
अनिल बलूनी- बीजेपी – 7177
गणेश गोदियाल- कांग्रेस- 3629
02:58 PM, 04-JUN-2024
बाजपुर में अब तक 12 राउंड की मतगणना पूरी, अजय भट्ट आगे
बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 12 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी पर 6488 के अंतर से बढ़त बना ली ह। अभी बाजपुर में एक राउंड की गिनती शेष है।
02:37 PM, 04-JUN-2024
पिथौरागढ़ में ईवीएम खराब
पिथौरागढ़ डीडीहाट विधानसभा की दो और पिथौरागढ़ जिले की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। गंगोलीहाट विधानसभा में 11वें राउंड में कर्मचारियों से ग़लत फार्मूला लग गया। मतदान के आंकड़े गड़बड़ाए जाने की संभावनाओं के चलते वीवीपैट से मिलान किया जा रहा है।
02:26 PM, 04-JUN-2024
पिथौरागढ़ में आठवें राउंड में भाजपा ने बनाई 4540 वोटों की बढ़त
पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में भाजपा ने 4540 वोटों की बढ़त बनाई है। चारों विधानसभा में भाजपा को 9141मत मिले। कांग्रेस को 4561मत मिले है। यहां भाजपा ने 4540 मतों की बढ़त बनाई। पिथौरागढ़ विधानसभा में भाजपा को आठवें राउंड में 2551, कांग्रेस को 1569 मत मिले। यहां भाजपा ने 982 मतों की बढ़त बनाई। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 1785 मत मिले। यहां कांग्रेस को 682मत मिले। यहां मतों का अंतर 1103 रहा। वहीं धारचूला विधानसभा में भाजपा को 211, कांग्रेस को 807 मत मिले। यहां मतों का अंतर 1311 रहा। इसके अलावा गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 2647 मत मिले। कांग्रेस को 1503 मत मिले। यहां मतों का अंतर 1144 रहा।
01:57 PM, 04-JUN-2024
चमोली की सीटों पर रुझान, भाजपा को बढ़त
8वें चरण के मतगणना परिणाम
अनिल बलूनी बीजेपी 6484
गणेश गोदियाल कांग्रेस 4287
01:55 PM, 04-JUN-2024
कुमाउं सीट पर स्थिति
भीमताल नौवां चरण
अजय भट्ट 30912
प्रकाश जोशी 10376
भीमताल 10वां चरण
अजय भट्ट 35026
प्रकाश जोशी 12185
भीमताल 11वां चरण
अजय भट्ट 39518
प्रकाश जोशी 13373
01:46 PM, 04-JUN-2024
पौड़ी लोकसभा सीट मतगणना का फाइनल राउंड
पौड़ी लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। 14 वां फाइनल राउंड चल रहा है। बस कुछ ही देर में परिणाम घोषित होगा।
रुद्रप्रयाग विधानसभा
भाजपा – 34147
कांग्रेस – 17801
रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा 16346 मतों से आगे।