मेरठ जिले में 50 लाख की फिरौती की मांग पूरी नहीं होने पर 7 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी। बच्चे के मुंह में गन्ना ठूस रखा था। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले। पुलिस ने दो महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।ग्रामीणों ने हत्या के बाद हंगामा किया।

मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव धनपुर में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय पुनीत उर्फ़ कान्हा यादव का अपहरण कर गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपितों ने इससे पहले 50 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए काफी देर तक शव नहीं उठने दिया।
पिता है सहारनपुर में तैनात
धनपुर निवासी गोपाल यादव यूपी पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में सहारनपुर तैनात हैं। रविवार सुबह उनका 7 वर्षीय बेटा पुनीत उर्फ़ कान्हा यादव अचानक घर के बाहर से गायब हो गया। काफी देर तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा। इस बीच घर पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगते हुए एक पर्चा भी पड़ा मिला। उसके बाद गांव में बच्चों की खोज खोजबीन शुरू हुई और एसओ योगेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। तो कुछ देर बाद उसका शव चरण सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
शरीर पर मिले चोट के निशान
गला दबाने के साथ मुंह में गन्ना ठूसा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी थे। गुस्साए लोगों ने सब नहीं उठने दिया। इस बीच नौकर गोपाल के यहां नौकर रहे टीटू में उसकी पत्नी सुमन का नाम सामने आया।
पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया। उधर, मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद है। एसपी आयुष विक्रम, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *