केदरानाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। शैलारानी रावत वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह गिर गई थीं जिसमें उन्हें चोट आई थी। इस बीच वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गईं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शैलारानी रावत के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा ‘केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक शैलारानी रावत जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है।वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजान दास, रेनू बिष्ट, श्री सुरेश सिंह चौहान एवं पार्टी पदाधिकारियों ने शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *