ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष अग्रवाल के जन्मदिवस को हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए स्मृति वन, मनसा देवी, ऋषिकेश में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण कर जन्मोत्सव मनाया।इस अवसर पर पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया।
इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने स्मृति वन में सोलर ऊर्जा प्रकाश स्तम्भ के लिये अपनी विधायक निधि से 2 लाख 50 हज़ार रुपये देने की घोषणा की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा पीयूष अग्रवाल को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं पीयूष अग्रवाल ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वेद पाठियों की उपस्थिति में विधि विधान से किया गया। कृषि मंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री द्वारा उपहार स्वरूप विभिन्न प्रजाति के पौधे भी वितरित किए गए।विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष अग्रवाल ने ब्राह्मणों सहित अन्य ज़रूरतमंद लोगों को राशन की किट , मास्क, सेनिटाइजर वितरित करते हुए उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।।