देहरादून,
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट दून दौरे पर हैं। शुक्रवार को वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह देहरादून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। पायलट महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस भवन पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
