ऋषिकेश

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ऋषिकेश इकाई द्वारा उत्तराखंड में एक लाख पौधे रोपित करने की मुहिम का हिस्सा बनकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज स्थित अपने कैंप कार्यालय में पौधे रोपित किए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

बता दें कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा विगत 1 महीने से उत्तराखंड राज्य में सभी जगह एक लाख पौधे रोपित करने की मुहिम शुरू की गई है, कायस्थ महासभा ऋषिकेश इकाई के संगठन मंत्री नितिन सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंटकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी साथ ही पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी प्राचीन परंपराओं में पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया जाता है।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आज के दिन एक रक्षासूत्र पेड़ पर बांधकर उसके संरक्षण के संकल्प लिया जाए।जिसकी वजह से हम अपने पर्यावरण को सुरक्षति रख सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई और बहन का त्योहार नहीं है, यह परिवार-समाज और प्रकृति से प्रेम और उसकी रक्षा का बोध भी कराता है। इस त्योहार में भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं की साफ झलकती है।उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों से जुड़ा है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ऋषिकेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल भटनागर, जिलाध्यक्ष कुलश्रेष्ठ जी, संगठन मंत्री नितिन सक्सेना, संयोजक गोपाल भटनागर, योगेश सक्सैना, सैंकी सक्सेना, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जयंत किशोर शर्मा, सुमित पवार, रवि शर्मा, मोनिका गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *