हरिद्वार।

मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व हरिद्वार जिलाधिकारी व एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया ओर सुरक्षा आदि के इंतजाम भी परखे।

रुड़की के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार 10 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक सभा को सम्बोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान वह नगर के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी करेंगे।

https://ullekhnews.com/?p=8416 हिमाचल में एक बस खायी में गिरने से बची, बेरिकेट्स पर लटकी बस से बचाये गए 24 लोग

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सीएम शुक्रवार को सिविल अस्पताल में आईसीयू वार्ड का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही झबरेड़ा, भगवानपुर और रुड़की विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों का भी लोकार्पण होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। साथ ही बताया कि इसके बाद हरिद्वार सिडकुल में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है।

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है वहीं व्यवस्थाओ को जांचा गया है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा ऐतिहासिक होगा। शहर के लिए मुख्यमंत्री सौगात देकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में तैयार किया गया आईसीयू लोगों के लिए लाभदायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *