निशांत चौधरी

आज तीन काले कृषि कानून को वापस लिए जाने ,एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर तथा देश में बढ़ती महंगाई डीजल ,पेट्रोल, घरेलू गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया,
भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी और किसान कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के नेतृत्व में Aicc_office दिल्ली से भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के आवास घेराव के लिए जाते हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गयी,
गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी सहित अमन कुमार प्रदेश महामंत्री,
रवि प्रकाश गढ़वाल मंडल महासचिव, दिनेश वालिया जिलाध्यक्ष, नरेश सेमवाल विधानसभा अध्यक्ष, अनुज सिंह प्रदेश प्रवक्ता, कमल त्यागी, वरुण त्यागी, सत्येंद्र सिंह, मंगल सिंह धामी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *