दिल्ली|

दिल्ली पुलिस ने सीमा चौकियों पर सुरक्षा कड़ी की। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

किसानों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे 40 से अधिक कृषि संघों की छतरी संस्था संयुक्त किसान मोर्चा ने अखिल भारतीय भारत बंद का आह्वान किया है। एसकेएम ने एक बयान में कहा, “इस ऐतिहासिक संघर्ष के 10 महीने पूरे होने पर एसकेएम ने किसान विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद के रूप में मनाने का आह्वान किया है।

https://ullekhnews.com/?p=9365 उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने असहाय लोगों को 7 लाख रुपये के चेक किए वितरित

” बंद सुबह छह बजे से चार बजे तक है। इस दौरान पूरे देश में सभी सरकारी और निजी कार्यालय, शैक्षणिक और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यक्रम और समारोह बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *