हरिद्वार।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद हरिद्वार द्वारा पूरे दिन की करो ना अपडेट का प्रेस नोट जारी किया गया है।

प्रेस नोट के अंतर्गत लिखा है।
जनपद में 00 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। वर्तमान में जनपद के विभिन्न बीसीएच चिकित्सालय में कोई भी व्यक्ति भर्ती नहीं है कुछ ऐसा ही हाल कोविड केयर सेंटर का है। वहां भी 00 व्यक्ति भर्ती हैं। जनपद में 3 व्यक्ति होम आइसोलेशन में है। कुल एक्टिव केस की संख्या 3 है।
जनपद में अब तक पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 51119 है। होम आइसोलेशन से अवमुक्त मरीजों की संख्या जीरो है।विभिन्न कोविड-19 सेंटर में 0 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना है। जनपद में अब तक 2012496 व्यक्तियों का सैंपल जांच हेतु लैब भेजा गया है। 2005087 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें से 1949443 की रिपोर्ट नेगेटिव और 51119 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तथा 1165 व्यक्तियों की रिपोर्ट आने अपेक्षित है 1 दिन में 2551 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच हेतु सैंपल लिया गया है वर्तमान में जीरो एक्टिव कंटेनमेंट जोन है।
कोविड-19 टीकाकरण
जनपद में वर्तमान समय तक 17423 हेल्थ केयर वर्कर कोविड-19 टीकाकरण किया गया है साथ ही 48793 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है। जनपद में वर्तमान समय तक 430903 व्यक्तियों जोकि 45 वर्ष से अधिक आयु के हैं उनका कोविड-19 टीकाकरण किया गया है वही 933070 व्यक्ति जो कि 18 से 44 वर्ष तक आयु वर्ग के हैं का कोविड-19 टीकाकरण किया गया है।
