हरिद्वार।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय भाषा बोलने पर महानगर कांग्रेस कमेटी,हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा के उत्तराखंण प्रभारी का पुतला दहन किया गया।

इस पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा के सभी लोगों की मानसिकता खराब हो गई है भाजपा को अपना जनाधार खिसकता दिखाई दे रहा है। इसलिए जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।जिसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का दिमागी संतुलन खराब हो गया है राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्द बोलने का मतलब है कि इन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।इस बार चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखा रही है।यदि दुष्यंत गौतम हरिद्वार की पवित्र नगरी में प्रवेश किया तो इसका विरोध किया जाएगा।
पूर्व विधायक रामयश सिंह,पूर्व जिलाध्यजक्ष विकास चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे,चौ बलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी लोगों की मानसिकता खराब हो गई है इनको सबक सिखाने की जरूरत है।अब इनका इलाज कांग्रेस करेगी इन सभी को अच्छे से ठीक करना कांग्रेस जानती है।यह जहां थे कांग्रेस इनको वहीं पहुंचाने का कार्य करेगी तथा जनता को उनका सम्मान वापस कराऐगी।
पूर्व प्रदेश सचिव महेश राणा तथा प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव,श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंण ही नहीं पूरे भारत में भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए उस प्रकार का जहर उगल रहु है।जिसका कांग्रेस द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्यहरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप,भेल ब्लॉक अध्यक्ष गुलवीर सिंह,अमन गर्ग पूर्व सभासद,बी एस तेजियान, अनिल भास्कर,सतीश कुमार प्रदेश महामंत्री,अंजु द्विवेदी,दिनेश पुंडीर प्रदेश सचिव, प्रताप सिंह,अशोक उपाध्याय,राजन कोशिक,बलराम सिंह राठौड़, विशाल राठौड़,नितिन तेश्वर, धर्मपाल ठेकेदार,जितेंद्र सिंह,अरविंद चंचल,शाहनवाज कुरैशी,सुनील कुमार,संजय शर्मा, हरद्वारी लाल,जगदीप असवाल, वसीम सलमानी,जेपी सिंह, अशोक उपाध्याय,मनीराम बागड़ी,आकाश बिरला,मनोज जाटव,कैश खुराना,नावेजअंसारी,गोविंद सिंह बिष्ट,नरेश सेमवाल,अमित चौहान,कार्तिक शर्मा,मोहन राणा,कुशल पाल, सुमित सिंह,नरेश कुमार आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
