पंजाब।
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। तो इस पर प्रतिक्रिया डेते हुए कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह झटका तो है लेकिन इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि सिद्धू शुरू से ही दलबदलू रहा है।

आलाकमान ने अपनी तरफ से इनको मौका दिया कि पार्टी में मजबूती आएगी, लेकिन इससे पार्टी कमजोर पड़ी है। सिद्धू ने जो किया है वह गलत फैसला है। वहीं एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है। अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब जैसे बॉर्डर स्टेस के लिए यह सही नहीं है।
https://ullekhnews.com/?p=9624 गॉधी जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित किये जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
वहीं एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि हमारी पार्टी को नहीं चाहिए ऐसे बुद्धू, ये नहीं थे सिद्धू, ये थे बुद्धू। कांग्रेस आलाकमान ने गलत फैसला लिया। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि बहुत बुरा हुआ। इन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना ही नहीं चाहिए था। हमेशा अपनी ही खिचड़ी पकाओ, जो पार्टी दे रही है, उससे संतुष्ट हो जाओ।
